जापानी स्टार्टअप iSpace Inc. ने पहली निजी चंद्रमा लैंडिंग करने के अपने प्रयास में विफलता को स्वीकार किया है।

  • जापानी निजी कंपनी आईस्पेस इंक के चंद्रयान मिशन को झटका लगा है।
  • इस तरह जापान का अपना लैंडर चांद की सतह पर उतारने का सपना अधूरा रह गया है।
  • इस लैंडर का नाम हकुतो-आर मिशन 1 है। जापानी स्टार्टअप आईस्पेस इंक ने कहा कि अपने हकुतो-आर मिशन लैंडर से संपर्क टूटने के बाद चांद की सतह पर उतरने की उसकी कोशिश नाकाम रही।
  • माना जा रहा है कि लैंडर रोवर तेजी से लैंड करने की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
  • जापानी कंपनी के इस सैटेलाइट को स्पेसएक्स के रॉकेट से दिसंबर 2022 में फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से लॉन्च किया गया था। अब तक केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरे हैं। भारतीय और इजरायली लैंडिंग के प्रयास विफल रहे हैं।
Scroll to Top