रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने ने 26 अप्रैल को कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
- बैठक के दौरान सभी एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए।
- बैठक की संयुक्त विज्ञप्ति में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के भारतीय दर्शन से प्रेरित ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की अवधारणा को विकसित करने जैसी पहल शामिल थीं।
- अरमाने ने एससीओ क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
- उन्होंने एससीओ सदस्य देशों की समृद्धि के लिए आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
प्रश्न : कौन से देश एससीओ के सदस्य हैं?
आठ देश शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पूर्ण सदस्य हैं: भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान;
प्रश्न : भारत के रक्षा सचिव कौन हैं?
a) अजीत डोभाल
b) गिरिधर अरमाने
c)राजनाथ सिंह
d) जनरल अनिल चौहान
उत्तर: b) गिरिधर अरमाने