भारत ने FIH प्रो लीग में विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हराया।

भारत ने FIH प्रो लीग में विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हराया।
  • भारत ने एफआईएच प्रो लीग में विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हरा दिया है।
  • ओडिशा में राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 10 मार्च को खेले गए मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 30वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दाग कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी।
  • दूसरे हाफ में सुखजीत सिंह ने दो गोल कर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 31वें और 42वें मिनट में दो मैदानी गोल किए।
  • 42वें मिनट तक भारत मैच में तीन-शून्य से आगे था। बाद में, जर्मनी की ओर से पॉल-फिलिप कॉफमैन ने 44वें और मिशेल स्ट्रूथॉफ ने 57वें मिनट में गोल किए। सुखजीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Scroll to Top