भारतीय नौसेना अमेरिका के गुआम पहुंची, जहां वह ‘सी-ड्रैगन एक्सरसाइज 23’ में हिस्सा लेगी।

भारतीय नौसेना अमेरिका के गुआम पहुंची, जहां वह ‘सी-ड्रैगन एक्सरसाइज 23’ में हिस्सा लेगी।
  • भारतीय नौसेना का पी-8 विमान 14 मार्च, 2023 को अमेरिका के गुआम पहुंच गया है, जहां वह ‘एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23’ में हिस्सा लेगा।
  • यह सैन्य अभ्यास 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले देश संयुक्त पनडुब्बी रोधी अभियानों का अभ्यास करेंगे।
  • यह अमेरिका की नौसेना द्वारा संचालित तीसरा सैन्याभ्यास है, जिसमें लंबी दूरी वाले एमआर एएसडब्लू विमानों के लिये बहुपक्षीय एएससडब्लू अभ्यास आयोजित किया जाता है।
  • P-8I भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेगा, जबकि अमेरिकी नौसेना का P8A, जापानी समुद्री आत्म-रक्षा बल का P1, रॉयल कैनेडियन वायु सेना का CP 140 और कोरिया गणराज्य का P3C अभ्यास में भाग लेगा।
Scroll to Top