अंतर्राष्ट्रीय ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव-2023’ 20 से 26 फरवरी तक चलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव-2023’  20 से 26 फरवरी तक चलेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय ‘खजुराहो नृत्य महोत्सव-2023’ की शुरुआत 20 फरवरी से हुई। यह डांस फेस्टिवल 26 फरवरी 2023 तक चलेगा।
  • 20 फरवरी 2023 को खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 7 दिवसीय 49वें खजुराहो नृत्य महोत्सव-2023 का उद्घाटन किया।
  • खजुराहो नृत्य महोत्सव पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को साझा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह पर्व हमें अपनी कलाओं की अभिव्यक्ति और आध्यात्मिक चेतना की अनुभूति भी कराता है।
  • कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर नृत्यांगना जानकी रंगराजन की भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति से हुई। दूसरी ओर धीरेंद्र तिवारी और अपराजिता शर्मा ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
  • इस अवसर पर विभिन्न कलाओं से जुड़े 10 लोगों को मप्र राज्य रूपंकर कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Scroll to Top