Muslim Mahino ke Naam – Islamic Hijri Calendar Months

Muslim Mahino ke Naam Hindi me, Islamic Hijri Calendar Months list with PDF, muharram se Dhuʻl-Hijjah for General Knowledge (GK) for competitive exams.

हजरत मुहम्मद साहब के शहर मक्का से मदीना जाने के समय को हिजरी सन कहा जाता है l मुस्लिम साल का शुरुआत भी माना जाता है l इस्लामी कैलेंडर को हिजरी कैलेंडर कहते है l

  • इस्लामी कैलेंडर (हिजरी कैलेंडर) 1440 साल पहले शुरू हुआ था l 622 ईसवी में इस्लामिक हिजरी कैलेंडर की शुरुआत हुई l
  • इस्लामी कैलेंडर (हिजरी कैलेंडर) में 1 साल में 12 महीने (354 या 355 दिन) होते हैं l
  • इस्लामी नए दिन की शुरुआत गुरूब आफ़ताब (सूरज डूबने के बाद ) से शुरू हो जाती है l

इस्लामी कैलेंडर के 12 महीनों की सूची

क्र०सं०इस्लामी महीनों के नाम
1मुहर्रम
2सफर
3रबीउल अव्वल
4रबीउल आखिर
5जमादी-उल-अव्वल
6जुमादा अल-आखिर
7रजब
8शाबान
9रमजान
10शव्वाल
11जिल कादा
12ज़िल हिज्जा

हिजरी कैलेंडर में 12 महीनों के नाम

1. अल-मुहर्रम – पहला महीना मुहर्रम का होता है। इस पवित्र महीने में किसी भी युद्ध और लड़ाई की मनाही होती है। ताजिये इसी महीने की दस तारीख को निकाले जाते हैं। मुस्लिम इस महीने में शादी या कोई फंक्शन नहीं करते हैं।

2. सफ़र – हिजरी संवत का दूसरा महीना सफ़र होता है, जिसका मतलब खालीपन है। साल के इस वक्त में अरब में घर खाली रहते थे इसीलिए इसका नाम सफर रखा गया है।

3. रबी अल-अव्वल – तीसरे महीने में वसंत का मौसम आ जाता है। इसी पवित्र महीने में पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था।

4. रबी’ अथ-थानी या रबी’ अल-अख़िर – इस चौथे महीने का मतलब है दूसरा और आखिरी वसंत।

5. जुमादा अल-ज़ला – पांचवे महीने का मतलब सूखी भूमि से है। यानी ये महीना ग्रीष्म ऋतु से पहले आता है।

6. जुमादा अल-अखिराह – छठा महीना भी गर्मी के मौसम में आता है।

7. रज्जब – सातवा महीना रज्जब का मतलब सम्मान और आदर होता है। ये दूसरा पवित्र महीना है जिसमें लड़ाई करने की मनाही है। इसी महीने में हाल ही में कुंडे का त्योहार मनाया गया है।

8. शाबान – आठवा महीना शाबान का मतलब है छितरा हुआ। इसी महीने में शब-ए-बारात का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये 25 फरवरी 2024 को आएगा।

9. रमजान – सबसे पवित्र महीना रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवा महीना है। इस महीने में 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं। रमजान का मतलब होता है जलती गर्मी। रोजे में खाली पेट होने पर व्यक्ति की गुनाहों की इच्छा जल जाती है।

10. शव्वाल – दसवे महीने शव्वाल का मतलब है उठाना। इसी महीने के पहले दिन ईद-उल-फ़ितर यानी मीठी ईद मनाई जाती है।

11. जिल़काद या अल क़ायदा – 11वे महीने का मतलब होता है युद्धविराम। इस महीने में भी युद्ध पर पाबंदी होती है।

12. अल-हिज्जाह या ज़िलाहिज्ज – हिजरी कैलेंडर के आखिरी और 12वे महीने में हज यात्रा की जाती है। इसी महीने की दस तारीख को बकराईद का त्योहार मनाजा जाता है। इस महीने के दौरान दुनियाभर से मुस्लिम तीर्थयात्री हज करने मक्का शरीफ जाते हैं।

Download : मुस्लिम कैलेंडर महीनों के नाम PDF

Name : मुस्लिम कैलेंडर महीनों के नाम
Medium : Hindi
Number of pages : 3

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top