सिक्किम हिमस्खलन: नाथुला में छह पर्यटकों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

4 अप्रैल 2023 की दोपहर सिक्किम में नाथुला सीमा क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन घायल हो गए। कई पर्यटकों के अब भी बर्फ में फंसे होने की आशंका है।

एक अधिकारी के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है और घायलों को गंगटोक के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

नाथुला दर्रा, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो चीन की सीमा पर स्थित है।

प्रश्न: नाथुला दर्रा, जो भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, कहाँ अवस्थित है?

a) पाकिस्तान के साथ सीमा पर
b) भूटान की सीमा पर
c) चीन के साथ सीमा पर
d) नेपाल की सीमा पर

उत्तर: c) चीन की सीमा पर।

Scroll to Top