विश्व पर्यावरण दिवस 2023 : 5 जून

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को हमारे ग्रह की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। प्रकृति और ग्रह पृथ्वी की रक्षा के लिए सकारात्मक पर्यावरणीय कार्रवाई करने के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

थीम :

5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस की थीम #BeatPlasticPollution अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केंद्रित होगी।

इतिहास :

संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया था, लेकिन पर्यावरण दिवस सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया। पहला पर्यावरण सम्मेलन 1972 में स्टॉकहोम में आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने पहला पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को मनाया था, तब से यह दिन हर साल मनाया जाता है।

QNS: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

(A) 1 जून
(B) 15 मई
(C) 5 जून
(D) 20 जुलाई

उत्तर : (C) 5 जून

Scroll to Top