राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहना।

राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने 15 अप्रैल 2023 को इम्फाल में आयोजित पेजेंट के 59वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीता।

दिल्ली की श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।

नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ये इवेंट खुमान लंपक स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था और इसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे.

जजों के पैनल में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2002 और मेंटर नेहा धूपिया, बॉक्सिंग आइकन लैशराम सरिता देवी, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, फिल्म निर्देशक और लेखक हर्षवर्धन कुलकर्णी और ऐस डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा शामिल थे।

Qns : फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब किसने जीता?

a. श्रेया पूंजा
b. थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग
c. नंदिनी गुप्ता
d. नेहा धूपा

Ans : c. नंदिनी गुप्ता

Scroll to Top