भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ मालदीव में शुरू हुआ

भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ मालदीव में शुरू हुआ

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का 13वां संस्करण 2 फरवरी, 2025 को मालदीव में शुरू हुआ।

इस द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास का नाम ‘एकुवेरिन’ है, जिसका अर्थ धिवेही भाषा में ‘मित्र’ है, इसे भारत और मालदीव में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। 2023 का संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में 11 से 24 जून तक आयोजित किया गया था।

Scroll to Top