पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजया पुरम कर दिया गया है

पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजया पुरम कर दिया गया है

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजया पुरम कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 सितंबर को कहा कि यह नाम स्वतंत्रता संग्राम में जीत का प्रतीक है। यह निर्णय औपनिवेशिक प्रभावों को हटाने के लिए किया गया हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ये द्वीप कभी चोल साम्राज्य का नौसैनिक अड्डा थे और अब रणनीतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सबसे पहले यहीं पर भारतीय ध्वज (तिरंगा) फहराया था। द्वीपों में सेलुलर जेल भी है जहां वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया गया था।

Scroll to Top