चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022: एमपी सर्वश्रेष्ठ राज्य, गंजाम सर्वश्रेष्ठ जिला और जगन्नाथपुरम सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत

चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022: एमपी सर्वश्रेष्ठ राज्य, गंजाम सर्वश्रेष्ठ जिला और जगन्नाथपुरम सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 जून को नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए। जल शक्ति मंत्रालय ने चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 11 श्रेणियों को कवर करते हुए कुल 41 विजेताओं की घोषणा की थी। प्रत्येक पुरस्कार विजेता प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
  • सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को दिया गया।
  • तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के जगन्नाथपुरम ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, यह पुरस्कार विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। इसने लोगों के बीच पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रश्न : चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है?
a) मध्य प्रदेश
b) ओडिशा
c) तेलंगाना
d) बिहार

उत्तर: a) मध्य प्रदेश

Scroll to Top