सुरेखा यादव, एशिया की पहली महिला लोको पायलट, ने वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित किया।

सुरेखा यादव, एशिया की पहली महिला लोको पायलट, ने वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित किया।
  • एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव नई शुरू की गई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाली पहली महिला बन गई हैं।
  • उन्हें अब मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का मौका मिला है।
  • रेलवे में 34 साल तक सेवा देने वाली सुरेखा यादव ने टीओआई से बातचीत में महिला दिवस के मौके पर 2021 में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की इच्छा जताई थी।
  • मुमताज एम. काजी डीजल इंजन वाली ट्रेन चलाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

सुरेखा यादव :

सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव ने 1989 के दौरान सहायक चालक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1996 में मालगाड़ी चलाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कई ट्रेनों का संचालन किया। रेलवे की ओर से बताया गया कि वह इस समय महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने के मिशन पर है।

Scroll to Top