विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2023: 20 फरवरी

विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और असमानता के व्यक्ति को समान अधिकार देना है। साथ ही लोगों को सामाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूक करना होगा। इसके लिए हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।

Table of Contents

थीम :

2023 में दिन का विषय “Overcoming Barriers and Unleashing Opportunities for Social Justice” है।

इतिहास :

वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा एक प्रस्ताव पारित करके प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की गई। इसके दो साल बाद साल 2009 में पहली बार विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। विश्व सामाजिक न्याय दिवस को सफल बनाने के लिए कई देश मिलकर बेरोजगारी, गरीबी, जातिगत भेदभाव, लिंग और धर्म भेदभाव के नाम पर बंटे लोगों को एक करने की कोशिश करते हैं। भारत में भी सदियों से लोगों को समान अधिकार देने का कानून रहा है।

Scroll to Top