विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 : नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा

विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 : नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा

नागालैंड :

  • नागालैंड विधानसभा चुनाव मतदान 27 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया था और इस बार कुल मतदान प्रतिशत 83.63% था
  • विधानसभा के परिणाम 2 मार्च 2023 को घोषित किए गए थे।
  • नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी एक साथ चुनाव लड़ रहे थे और विधानसभा में बहुमत हासिल कर रहे थे। कुल 60 विधानसभा सीटों में से एनडीपीपी ने 25 और बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की.
  • नागालैंड में पहली बार किसी महिला ने विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। एनडीपीपी के हेकानी जाखलू ने दीमापुर से जीत दर्ज की है. 1963 में नागालैंड बनने के बाद से यहां कोई महिला विधायक नहीं थी।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें से एनडीपीपी ने 18 सीटों पर और बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की थी. नागालैंड में 2003 तक कांग्रेस का शासन था, लेकिन मौजूदा विधानसभा में उसका कोई विधायक नहीं है।

Nagaland Assembly Election Result 2023:

PartyWonLeadingTotal
Bharatiya Janata Party12012
Independent404
Janata Dal (United)101
Lok Janshakti Party(Ram Vilas)202
Naga Peoples Front202
National People’s Party505
Nationalist Congress Party707
Nationalist Democratic Progressive Party25025
Republican Party of India (Athawale)202
Total60060

मेघालय :

  • मेघालय की सभी 59 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं.
  • चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत हासिल की है.
  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11, बीजेपी ने 2, कांग्रेस ने 5 और टीएमसी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है.
  • कोनराड संगमा मेघालय के 12वें और नए वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
PartyWonLeadingTotal
All India Trinamool Congress505
Bharatiya Janata Party202
Hill State People’s Democratic Party202
Independent202
Indian National Congress505
National People’s Party26026
People’s Democratic Front202
United Democratic Party11011
Voice of the People Party404
Total59059

त्रिपुरा :

  • चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा की सभी 60 सीटों के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
  • बीजेपी को 32 सीटों पर जीत मिली है, जबकि टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटें मिली हैं.
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 3, इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट मिली थी।
  • माणिक साहा त्रिपुरा के 11वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
PartyWonLeadingTotal
Bharatiya Janata Party32032
Communist Party of India (Marxist)11011
Indian National Congress303
Indigenous People’s Front of Tripura101
Tipra Motha Party13013
Total60060
Scroll to Top