मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने गये

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने गये

11 दिसंबर, 2023 को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय में डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

  1. जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया है और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  2. निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनोनीत नेताओं को बधाई दी।
  3. बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा समेत बीजेपी आलाकमान के पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
  4. डॉ. मोहन यादव ने अपने चुनाव के बाद राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
  5. उज्जैन दक्षिण से तीन बार विधायक रहे डॉ. यादव 2020 में कैबिनेट मंत्री बने और हाल ही में विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की।

प्रश्नः मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री किसे चुना गया है?

a. शिवराज सिंह चौहान
b. डॉ. मोहन यादव
c. -जगदीश देवड़ा
d. नरेंद्र सिंह तोमर

उत्तर : b. डॉ. मोहन यादव

Scroll to Top