हरमनप्रीत सिंह FIH हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का नेतृत्‍व करेंगे

  • हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक होने वाले प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
  • प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप-डी में है जिसमें इंग्‍लैंड, स्‍पेन और वेल्‍स की टीमें भी शामिल हैं।
  • प्रतियोगिता में हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम का नेतृत्‍व करेंगे और अमित रोहिदास टीम के उप कप्‍तान होंगे।
  • भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ खेलेगा। यह मैच बिरसामुंडा हॉकी स्टेडियम, राउरकेला में खेला जाएगा।
Scroll to Top