कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी 29 से 31 मई तक भारत दौरे पर आएंगे।

  • कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहमोनी 29 से 31 मई तक अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।
  • यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ समारोह का समापन है।
  • कंबोडिया के राजा की यह यात्रा लगभग छह दशकों के बाद हो रही है, वर्तमान राजा के पिता की अंतिम यात्रा 1963 में हुई थी।
  • सचिव (पूर्व) ने कहा कि राजा का 30 मई को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसी शाम अतिथि गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। राजा की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।

प्रश्न : कंबोडिया के राजा कौन हैं?

(A) फिलिप
(B) चार्ल्स
(C) नोरोडोम सिहामोनी
(D) विलेम अलेक्जेंडर

उत्तर : (C) नोरोडोम सिहामोनी

Scroll to Top