राष्ट्र आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को 3 जनवरी को उनकी जयंती पर याद करता है।

  • आधुनिक भारत की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती 3 जनवरी को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
  • उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में हुआ था।
  • देश में महिलाओं की स्थिति को बदलने के लिए सावित्रीबाई ने ज्योतिराव के साथ 1848 में पुणे में एक बालिका विद्यालय की स्‍थापना की। विधवाओं के प्रति सहानुभूति रखते हुए, उनके उत्‍थान के लिए सावित्रीबाई ने 1864 में एक आश्रय की स्थापना की।
  • 1890 के दशक में महाराष्ट्र में फैले बुबोनिक प्लेग पीड़ि‍तों के लिए सावित्रीबाई ने हडपसर, पुणे में एक क्लीनिक खोला।
  • प्लेग से संक्रमित एक 10 वर्षीय बालक को अपनी बाहों में क्लीनिक ले जाने के दौरान वह खुद इस बीमारी से संक्रमित हो गई थीं। 10 मार्च 1897 को सावित्रीबाई फुले ने अंतिम सांस ली।
Scroll to Top