राष्ट्रीय गणित दिवस हर साल पूरे देश में 22 दिसंबर को मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन के कार्यों को पहचानने और उनका जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। भारतीय गणितीय प्रतिभा श्रीनिवास रामानुजन का जन्म आज ही के दिन 1887 में हुआ था। 2022 में राष्ट्र रामानुजन की 135वीं जयंती मना रहा है।
इतिहास :
इस दिन की घोषणा 26 फरवरी 2012 को तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा भारतीय गणितीय प्रतिभा श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887 – 26 अप्रैल 1920) के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई थी।रामानुजन के पास विचारों का खजाना था जिसने 20वीं सदी के गणित को बदल दिया और नया आकार दिया। ये विचार 21वीं सदी के गणित को आकार देना जारी रखे हुए हैं।