राष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बल कर्मियों के लिए 412 वीरता पुरस्कारों तथा अन्य रक्षा अलंकरणों का अनुमोदन किया है।
412 वीरता पुरस्कार :
इनमें 6 कीर्ति चक्र जिनमें चार मरणोपरांत, 15 शौर्य चक्र जिनमें दो मरणोपरांत, 1 बार टू सेना पदक (वीरता), 92 सेना पदक जिनमें चार मरणोपरांत, 1 नौसेना पदक (वीरता) (मरणोपरांत), 7 वायु सेना पदक (वीरता), 29 परम विशिष्ट सेवा पदक, 3 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 1 बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक, 52 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, 4 बार टू सेवा पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 36 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 2 बार टू नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), (मरणोपरांत), तीन मरणोपरांत सहित 11 नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 14 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 2 बार टू विशिष्ट सेवा पदक तथा 126 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।