महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 27 दिसंबर को पूरे विश्व में महामारी की तैयारी के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी। यह दिवस का उद्देश्य सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना, वैज्ञानिक ज्ञान का प्रसार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।
इतिहास :
7 दिसंबर, 2020 को अपने 75वें सत्र और 36वीं पूर्ण बैठक में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसने 27 दिसंबर को महामारी की तैयारी के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया। घोषणा ने “प्रमुख संक्रामक रोगों और महामारियों के विनाशकारी प्रभावों,” विशेष रूप से वर्तमान COVID-19 महामारी, लोगों के जीवन पर और सामाजिक और आर्थिक विकास को दीर्घकालिक नुकसान को मान्यता दी।