मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण की शुरू हुआ।
31/01/2023
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का 5वां संस्करण 30 जनवरी को मध्य प्रदेश में शुरू हुआ।
केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में इस खेल आयोजन का उद्घाटन किया.
ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर शान ने परफॉर्म किया। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का थीम सॉन्ग गाया। गायिका नीति मोहन ने नर्मदा अष्टक पर प्रस्तुति दी।
खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 30 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की जाएगी।
मध्य प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट और महेश्वर और दिल्ली विभिन्न खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहे हैं।
इन खेलों की 27 खेल स्पर्धाओं में देश भर के करीब छह हजार खिलाड़ी करीब तीन सौ स्वर्ण पदक समेत 900 से अधिक पदकों के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।