भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान को 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य है।

  • सरकार ने कहा है, देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन, गगनयान, 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य है।
  • केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी।
  • सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के महत्‍व को देखते हुए, उड़ान की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए क्रु स्‍केप सिस्‍टम और पैराशूट आधारित डिसेलेरेशन सिस्‍टम के प्रदर्शन के लिए अंतिम मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान ‘एच1 अभियान’ के पहले दो मानव रहित उड़ानें भेजी जाएंगी।
  • उन्‍होंने कहा कि अगले साल की अंतिम तिमाही में मानव रहित ‘जी 1’ अभियान के बाद 2024 की दूसरी तिमाही में ‘जी 2’ का लक्ष्‍य निर्धारित है। डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि गगनयान के लिए अं‍तरिक्ष यात्रियों का चयन कर लिया गया है और बेंगलूरू में उन्‍हें अभियान आधारित विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Scroll to Top