भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “काजिंद – 2022” उमरोई (मेघालय) में शुरू होगा।
15/12/2022
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “काजिंद-22” का छठा संस्करण 15 से 28 दिसंबर 2022 तक उमरोई (मेघालय) में आयोजित होने वाला है।
भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स के सैनिकों के साथ कजाकिस्तान सेना के सैनिक, जिसमें दक्षिणी क्षेत्रीय कमान के सैनिक शामिल हैं, अभ्यास में भाग लेंगे।
सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति प्रवर्तन शासनादेश के तहत सकारात्मक सैन्य संबंध आगे बढ़ाना, एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करना और अर्ध शहरी/जंगली परिदृश्य में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन पर कार्य करते हुए एक साथ सैन्य गतिविधियों को आयोजित करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।
“काजिंद अभ्यास” भारतीय सेना और कजाकिस्तान सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।