- भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास “वरुण” का 21वां संस्करण 16 जनवरी 2023 को पश्चिमी समुद्र तट से शुरू हुआ।
- यह अभ्यास 16 से 20 जनवरी 2023 तक पांच दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। इस दौरान उन्नत वायु रक्षा अभ्यास, सामरिक युद्धाभ्यास, सतह पर गोलीबारी, पुनःपूर्ति और अन्य समुद्री परिचालन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
- अभ्यास के वर्तमान संस्करण में भारतीय नौसेना के कई युद्धपोत और नौकाएँ भाग ले रही हैं। इनमें स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर शिप आईएनएस चेन्नई, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तेग बोट, मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट पी-8आई और डोर्नियर, इंटीग्रल हेलीकॉप्टर और मिग29के लड़ाकू विमान की भागीदारी शामिल है।
अभ्यास ”वरुण”
भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय अभ्यास वर्ष 1993 में शुरू हुआ था, वर्ष 2001 में इसे ‘वरुण’ नाम दिया गया था। नौसैनिक अभ्यासों की यह श्रृंखला भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की पहचान बन गई है।