भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है और वर्ष 2023 में यह भारतीय सेना दिवस की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करता है। यह वह दिन है जिस दिन फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करिअप्पा (तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल) ने भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ, जनरल फ्रांसिस बुचर से वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था।
सेना दिवस, 15 जनवरी, 2023 को बेंगलुरु में मनाया गया। यह पहली बार है जब सेना दिवस (इस बार 75वां वर्ष) राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित किया गया।
इतिहास :
मूल रूप से, 1 अप्रैल, 1895 को ब्रिटिश शासन के तहत भारतीय सेना का गठन किया गया था और इसे ब्रिटिश भारतीय सेना कहा जाता था। वर्ष 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद, 15 जनवरी, 1949 को ही देश को अपना पहला भारतीय प्रमुख मिला था। लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने 1949 में भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ का पद संभाला। यह दिन उन सैनिकों को भी सम्मानित करता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।