भारतीय नौसेना बलों के योगदान और उपलब्धियों को पहचानने के लिए भारत में नौसेना दिवस प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस हमले की याद में और उन सभी नौसैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है और इसका नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति कमांडर-इन-चीफ के रूप में करते हैं। 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट, छत्रपति शिवाजी भोसले को “भारतीय नौसेना का जनक” माना जाता है।
महत्त्व :
भारतीय नौसेना एक त्रि-आयामी शक्ति है जो समुद्र की सतह पर, ऊपर और नीचे हमारे देश के हितों की रक्षा करती है। इसका मुख्य लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी स्थिति में सुधार करना है। हर साल इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इतिहास :
भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, पाकिस्तान ने 3 दिसंबर की शाम को भारतीय एयरबेस पर हमला किया। उनके हमले के जवाब में, भारत ने तीन मिसाइल नौकाओं, निर्घाट, वीर और निपत को तेज गति से कराची की ओर भेजा। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन ट्राइडेंट को भी इस दिन याद किया जाता है. ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पीएनएस खैबर सहित 4 पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया। इस दिन भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए लोगों को भी याद किया जाता है।