- जनवरी 2022 में, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा LHS 475b नामक एक नए एक्सोप्लैनेट की खोज की गयी है।
- यह लगभग पृथ्वी के समान आकार का है, जिसका व्यास पृथ्वी के 99% के बराबर है।
- यह एक आकाशीय, चट्टानी ग्रह है जो पृथ्वी से लगभग 41 प्रकाश वर्ष (Light Year) दूर नक्षत्र ऑक्टान स्थित है।
- यह पृथ्वी से दो मामलों में भिन्न है, पहला यह कि यह केवल दो दिनों में एक चक्कर पूरा करता है और दूसरा यह पृथ्वी से सैकड़ों डिग्री अधिक गर्म है।
एक्सोप्लैनेट :
एक्सोप्लैनेट वे ग्रह हैं जो अन्य तारों की परिक्रमा करते हैं और हमारे सौर मंडल से दूर हैं। एक्सोप्लैनेट की खोज की पहली पुष्टि वर्ष 1992 में हुई थी। नासा के अनुसार, अब तक 5,000 से अधिक एक्सोप्लैनेट खोजे जा चुके हैं। एक्सोप्लैनेट विभिन्न आकारों में आते हैं। वे बृहस्पति की तरह बड़े और गैसीय और पृथ्वी की तरह छोटे और चट्टानी हो सकते हैं। उनके तापमान में भी भिन्नता होती है, जो अत्यधिक गर्म (उबलते गर्म) से लेकर अत्यधिक ठंडे (हिमा देने वाली ठंड) तक हो सकती है।