करेंट अफेयर्स MCQs : 23 जनवरी 2025

प्रश्न: पराक्रम दिवस हर साल 23 जनवरी को किस भारतीय नेता की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?

A) महात्मा गांधी
B) जवाहरलाल नेहरू
C) सुभाष चंद्र बोस
D) भगत सिंह

Show Answer
उत्तर: C) सुभाष चंद्र बोस
नेताजी का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था।

प्रश्न: 2025-26 विपणन सत्र के लिए कच्चे जूट के लिए नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या है?

A) ₹5,300 प्रति क्विंटल
B) ₹5,650 प्रति क्विंटल
C) ₹5,950 प्रति क्विंटल
D) ₹6,000 प्रति क्विंटल

Show Answer
उत्तर: B) ₹5,650 प्रति क्विंटल

प्रश्न: 76वें गणतंत्र दिवस परेड की थीम क्या है?

A) अनेकता में एकता
B) स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
C) शशक्त और सुरक्षित भारत
D) विरासत भी, विकास भी

Show Answer
उत्तर: B) स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
76वें गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 26 झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और समग्रता का प्रदर्शन करेंगी। व्यापक विषय “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” है।
Scroll to Top