एलएसी पर तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, कई जवान घायल हुए।

  • जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में गलवान की घातक घटना के बाद भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर 9 दिसंबर को झड़प हुई।
  • झड़प में घायल हुए भारतीय जवानों का गुवाहाटी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। 9 दिसंबर को तवांग के यंगस्ट में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय चौकी को हटाने के लिए 600 चीनी सैनिक घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
  • भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद, एक फ्लैग मीटिंग हुई और इस मुद्दे को सुलझा लिया गया। फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं विवादित स्थल से हट गई हैं।
Scroll to Top