इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और नेट साइवर ने आईसीसी वार्षिक पुरस्कार 2022 जीते।

  • इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और ऑलराउंडर नेट साइवर ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का पुरस्कार जीता है।
  • ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि नेट साइवर ने आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी जीती है।
  • 30 साल की नेट साइवर को महिला वनडे इंटरनेशनल (वनडे) क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है।
  • 31 वर्षीय बेन स्टोक्स ने अप्रैल 2022 में जो रूट से टेस्ट कप्तानी संभाली और अपने 10 टेस्ट मैचों में से नौ में जीत हासिल की। स्टोक्स ने इससे पहले 2019 में पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था।

ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के विजेताओं की पूरी सूची:

  • मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर : बेन स्टोक्स, इंग्लैंड
  • मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर : बाबर आजम, पाकिस्तान
  • पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर : सूर्यकुमार यादव, भारत
  • मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : मार्को जानसन, दक्षिण अफ्रीका
  • सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी : बाबर आजम, पाकिस्तान
  • राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी : नेट साइवर, इंग्लैंड
  • महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर : नेट साइवर, इंग्लैंड
  • महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर : ताहलिया मैक्ग्रा, ऑस्ट्रेलिया
  • वूमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : रेणुका सिंह, भारत
Scroll to Top