आर’बोनी गेब्रियल को मिस यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया गया।
16/01/2023
14 जनवरी 2023 को न्यू ऑरलियन्स, मैक्सिको में आयोजित एक समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका के उम्मीदवार आर’बोनी गेब्रियल को मिस यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया गया।
दुनिया भर के 84 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए आर बोनी गेब्रियल ने यह ताज जीता। इस दौरान पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने उन्हें यह ताज पहनाया।
वेनेजुएला की अमांडा डुडमेल न्यूमैन, अमेरिका के आर बोनी गेब्रियल और डोमिनिकन गणराज्य की एंड्रिया मार्टिनेज ने शीर्ष 3 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाई।
वहीं भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय ने टॉप 16 में तो अपनी जगह बनाई लेकिन टॉप 5 में बाहर हो गईं.
मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गईं आर बोनी गेब्रियल अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास की रहने वाली हैं और पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। गेब्रियल की मां अमेरिकी हैं और उनके पिता फिलीपींस से हैं।