आईएनएसवी तारिणी केप टाउन टू रियो रेस 2023 के 50वें संस्करण में भाग लेगी।
20/12/2022
भारतीय नौसेना की सेलबोट आईएनएसवी तारिणी केप टू रियो रेस 2023 के 50वें संस्करण में भाग लेने के लिए केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका के अभियान के लिए रवाना हो गयी है।
इस महासागर नौकायन दौड़ को 2 जनवरी 2023 को केप टाउन से हरी झंडी दिखाई जाएगी और इसका समापन ब्राजील के रियो डी जनेरियो में होगा।
यह दौड़ सबसे प्रतिष्ठित ट्रांस-अटलांटिक महासागर दौड़ में से एक है।
भारतीय नौसेना दल के दो महिला अधिकारियों सहित पांच अधिकारियों का एक दल इस अभियान में हिस्सा लेंगे। आईएनएसवी तारिणी के कप्तान कैप्टन अतुल सिन्हा हैं।